पेट फूलने की समस्या से परेशान

पेट फूलना यानी ब्लोटिंग एक बेहद आम समस्या है। यह समस्या होने पर पेट फूला हुआ और टाइट लगता है। ऐसा सामान्यतौर पर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में गैस भरने के कारण होता है। पेट सामान्य से बड़ा दिखाई देता है और कभी-कभी पेट में दर्द भी होता है। पेट में सूजन की समस्या आजकल इतनी आम है कि इसे महामारी कहा जाता है। लोगों का खराब आहार, अत्यधिक तनाव, दैनिक दवाओं का सेवन और विभिन्न प्रदूषकों के संपर्क में आना इसका मुख्य कारण हो सकता है। बहुत बार पेट का फूलना आपके लिए असुविधा का कारण बन सकता है। आज हम आपको बतायेंगे कैसे आप पेट फूलने की समस्या से छुटकारा पा सकते है।

आइये जानते है इसके लक्षण-

उल्टी या मतली
मल और मूत्र के साथ का आना
वजन घटना
बाथरूम जाने में समस्या
गले में और बगल में दर्द
थकान
बुखार आना
त्वचा चकत्ते होना
आंखें में पानी
गले में खुजली
कब्ज या दस्त

आइये जानते है इसके कारण-

पेेट फूलने के कई कारण हो सकते हैं जैसे अनियमित आहार शैली, खराब खान-पान, शारीरिक गतिविधि का अभाव, अधिक तेल-मिर्च, गर्म मसालों का सेवन, कमजोर पाचन तंत्र, अधिक तनाव, एलर्जी, हार्मोनल असंतुलन, थायरॉइड डिसफंक्शन आदि। आजकल ज्यादातर लोगों की जीवन शैली इसलिए प्रभावित हैं क्यूंकि वो अनियमित आहार शैली लेते हैं। उनका खान-पान संतुलित और पौष्टिक ना होने के कारण वो बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। खाने को अच्छी तरह चबाकर ना खाने, अधिक वसा और कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन से पेट में इंफेक्शन और सूजन की समस्या हो सकती है।

होम्योपैथिक उपचार-

अगर आप भी पेट फूलने की समस्या से जूझ रहे है तो आप होम्योपैथिक दवाओं के सेवन से इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। आप अपने नजदीकी होम्योपैथिक डॉक्टर से संपर्क कर पेट फूलने की समस्या से छुटकारा पा सकते है। और होम्योपैथिक दवाइयों का उपयोग करें तो इन बीमारियों से बच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप साहस होम्योपैथिक क्लीनिक के विशेषज्ञ डॉ. एनसी पाण्डेय से संपर्क कर सकते है।