मेनोपॉज के लक्षण | Menopause symptoms
जब एक महिला को मासिक धर्म या माहवारी बंद हो जाती है, उस स्थिति को मेनोपॉज कहा जाता है. अक्सर ५० से ५५ उम्र की महिलाओं में ये प्रक्रिया होती है. ये एक प्राकर्तिक प्रक्रिया है, इसलिए इसे रोका नही जा सकता. यदि एक साल तक माहवारी न हो तो इसे रजोनिवृति कहा जाता है. इसके बाद महिलों में ओवा बनने बंद हो जाते है और वो माँ नही बन पाती.
महिला को मेनोपॉज के समय कुछ लक्षण नजर आते है. जैसे बहुत गर्मी होना, भूख न लगना, बचैनी, सिरदर्द, योनी में सूखापन, नींद न आना आदि.
(और पढ़े : टोंसिल की समस्या हो तो क्या करें?)
कुछ महिलाओं में कमर में दर्द, हड्डी में और जोड़ों में दर्द भी हो सकता है.
मेनोपॉज की सही उम्र क्या है ये तो महिला के हारमोंस, खान पान आदि पर निर्भर करता है. पर ४५ साल के बाद मेनोपॉज कभी भी हो सकता है. बहुत जल्दी माहवारी बंद होना भी अच्छा संकेत नही होता.



