घेंघा रोग की समस्या

घेंघा गले से संबंधित रोग है। गले में थायराइड ग्रंथि बढ़ जाती है, जिस वजह से सूजन होने लगती है। थायराइड में हुई सूजन के कारण श्वसन नली और अन्नप्रणाली पर दबाव पडऩे लगता है। इस वजह से खांसी, गले में घरघराहट, सांस लेने में कठिनाई या खाना व पानी निगलने में कठिनाई हो होती है। बिगड़ी हुई दिनचर्या और अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कई तरह के रोगों की वजह बन जाती है। ऐसा ही एक रोग है, घेंघा। अपने नियमित खान-पान पर ध्यान न देने और समय-समय पर संपूर्ण शरीर का चेकअप न करवाने के कारण हम कई बार घेंघा रोग की चपेट में आ जाते हैं। इस रोग के होने की संभावना पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा होती है। वैसे यह रोग पुरुषों-महिलाओं को हो सकता है। ये रोग किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन इसके कारणों पर नियंत्रण पाकर आप इससे होने वाली परेशानी और दर्द से थोड़ी राहत पा सकते हैं। अगर आप भी घेंघा रोग से परेशान है तो आप होम्योपैथिक विधि से इसका उपचार कर सकते है।

आइये जानते है इसके कारण-

आयोडीन की कमी
दवाओं को सेवन
संक्रमण
धूम्रपान
थायराइड हार्मोन का न बनना
सोया
मूंगफूली
ब्रोकली
गोभी परिवार की सब्जियां

घेंघा रोग के लक्षण-

सांस लेने में परेशानी
खाना निगलने में परेशानी
गले में जकडऩ
गले में खराश

होम्योपैथिक उपचार-

अगर आप भी घेंघा रोग की समस्या से परेशान है तो आप होम्योपैथिक दवाओं के सेवन से इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। आप अपने नजदीकी होम्योपैथिक डॉक्टर से संपर्क कर घेंघा रोग की समस्या से छुटकारा पा सकते है। किसी तरह की परेशानी होने पर आप साहस होम्योपैथिक के विशेषज्ञ डा. एनसी पाण्डेय से संपर्क कर सकते है।