पेट में गैस

पेट में गैस की समस्या को पेट में वायु बनना या गैस बनना आदि भी बोला जाता है। इसे पेट या आंतों की गैस और पेट फूलना भी कहते हैं। आजकल अस्वस्थ आहार और सुस्त जीवनशैली के कारण पेट में गैस की समस्या होना आम बात हो गई है। अगर किसी दिन पेट में गैस बन जाए, तो खाना-पीना और काम करना मुश्किल हो जाता है। कुछ लोगों को तो गैस का दर्द इतना परेशान करता है कि उनके लिए सांस तक लेना कठिन हो जाता है। गैस के चलते पेट में भारीपन व दर्द, आंखों में जलन, उल्टी आने का अहसास होना और सिर में दर्द तक होता है। आज हम आपको बतायेंगे कैसे आप होम्योपैथिक विधि से पेट के गैस का उपचार कर सकते है।

आइये जानते है गैस के कारण-

अत्यधिक भोजन करना
बैक्टीरिया
भोजन चबाकर न खाना
पेट में अम्ल
दूध का सेवन
अधिक शराब पीना
मानसिक चिंता या स्ट्रेस
एसिडिटी,
बदहजमी
मिठास और सॉरबिटोल खाना
सुबह नाश्ता न करना
जंक फूड
बासी भोजन करना

होम्योपैथिक उपचार-

अगर आप भी पेट की गैस की समस्या से परेशान है तो आप होम्योपैथिक दवाओं के सेवन से इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। आप अपने नजदीकी होम्योपैथिक डॉक्टर से संपर्क कर पेट की गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते है। किसी तरह की परेशानी होने पर आप साहस होम्योपैथिक के विशेषज्ञ डा. एनसी पाण्डेय से संपर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर दिये गये वीडियो को देखें।