मसूड़ों में सूजन

अक्सर लोगों को कभी न कभी दांतों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। दांतों में जब दर्द होता है तो बर्दाश्त से बाहर हो जाता है। इसके अलावा मसूड़ों में सूजन की समस्या भी हो जाती है। मसूड़े हमारे दांतों के लिए एक ऐसे सुरक्षा कवच होते हैं कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार का रोग हो जाए तो वह हमारे दांतों के स्वास्थ्य के लिए बुरे परिणाम दे सकते हैं। इस कारण मसूड़ों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। आज हम आपकों बतायेंगे कैसे आप मसूड़ों के सूजन से छुटकारा पा सकते है। मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप नियमित रूप से ब्रश तो करते ही हैं लेकिन कुछ विटामिंस की कमी और कीटाणुओं की वजह से मसूड़ों से जुड़ा रोग हो जाता है और इनमें से खून आने और सूजन जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है।

मसूड़ों में सूजन के लक्षण-

मसूड़ों में दर्द होना
छूने पर दर्द
मसूड़ों से खून आना
मसूड़़ों में लालिमा

होम्योपैथिक उपचार-

अगर आप भी मसूड़ों की समस्या से परेशान है तो आप होम्योपैथिक दवाओं के सेवन से इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। आप अपने नजदीकी होम्योपैथिक डॉक्टर से संपर्क कर मसूड़ों की समस्या से छुटकारा पा सकते है। किसी तरह की परेशानी होने पर आप साहस होम्योपैथिक के विशेषज्ञ डा. एनसी पाण्डेय से संपर्क कर सकते है।