क्या आपका ब्लैड प्रेशर बार-बार बढ़ जाता है?

उच्च रक्तचाप केवल बुढ़ापे की बीमारी है, परंतु अब स्थिति तेजी से बदल रही है। 30 साल का युवक भी आज यह कहता सुनाई दे सकता है कि उसे ब्लड प्रेशर है यानी उसका रक्तचाप सामान्य से अधिक है। हाई ब्लड प्रेशर आजकल काफी आम समस्या बनती जा रही है। ज्यादातर लोगों के इसे गंभीरता से न लेने के कारण वे आसानी से इसका शिकार बन जाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 8 लोगों में से एक व्यक्ति उच्च रक्तचाप के शिकार हैं। 140-159/90-99 और इससे ज्यादा प्रेशर हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है। आमतौर पर ब्‍लड प्रेशर को 85 से ऊपर जाते ही चेतावनी का संकेत माना जाता है लेकिन वहीं युवाओं में सामान्य ब्लड प्रेशर की सीमा 120/80 तक होती है।आइये जानते है सबसे पहले इसके लक्षण और कारण-

उच्च रक्तचाप के लक्षण –

सिर दर्द होना।
चक्कर आना
शिथिलता
घबराहट महसूस करना।
धूंधला दिखाई देना।
कमजोरी महसूस करना
सांस में परेशानी होना।
नींद न आना होना।
जरा सी मेहनत करने पर सांस फूल जाना।
नाक से खून निकलना ।
उल्‍टी महसूस होना।
बेचैनी सी होना।

ब्लैड प्रेशर बढऩे के कारण-

धूम्रपान करने से ब्लैड प्रेशर बढ़ जाता है।
वजन का अधिक होना भी इसका कारण है।
अगर आप व्यायाम नहीं करते है।खाने में ज्यादा नमक खाने से ब्लैड प्रेशर बढ़ जाता है।
अगर आप ज्यादा तनाव में रहते है।

आइये जानते है कैसे करें इसका उपचार-

ब्लैड प्रेशर की बीमारी अधिकांश लोगों में देखने को मिलती है और उनमें से कुछ लोगों की मौत इसकी वजह से भी हो जाती है। ऐसा केवल इस वजह से होता है क्योंकि लोग इसे लाइलाज बीमारी समझते हैं। आप को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आप होम्योपैथिक विधि से इसका उपचार कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए ऊपर दिये गये वीडियो को देखें।