Tag Archive for: साहस होम्योपैथिक क्लीनिक

गले में दर्द, खरास और चुभन की समस्या

अगर आपके गले में दर्द, खरास और चुभन की समस्या है तो आप होम्योपैथिक विधि से इसका उपचार करा सकते है। मौसम के बदलाव के चलते प्रदूषण की मात्रा बढ़ती है ऐसे में गले में दर्द, खरास और चुभन की समस्या लोगों में देखने को मिलती है। लेकिन कई बार यह बैक्टीरिया और वायरस की देन भी होती है। गले का दर्द बहुत ही बीमारियों का लक्षण भी हो सकता है। जब किसी व्यक्ति को बुखार, सर्दी-जुकाम, कान दर्द, गले या मुंह के कैन्सर जैसी गंभीर बीमारी होती है तो उसे भी गले का दर्द होता है। ऐसे में लोगों को गर्म पानी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। इस समस्या से निजात पाने के लिए होम्योपैथिक विधि से उपचार कर सकते है।

गले में दर्द के कारण-

खसरा की समस्या
सामान्य जुकाम का होना।
स्ट्रेप गला
डिपथेरिया
काली खांसी या बूथिंग कफ.
चिकन पॉक्स वेरिसेला

आइये जानते है इनके लक्षण–

गले में खुजली व खरास होना।
निगलने व बोलते समय दर्द महसूस करना।
दर्द के कारण बुखार भी रहता है।
बार-बार छींकना।
खांसी का होना।
आवाज में कर्कशता आना।
आवाज धीमी होना।
सांस लेने में तकलीफ होना।
खाद्य पदार्थों को निगलने में कठिनाई होना।
गले का सूखना।
गर्दन की ग्रन्थियों में सूजन आना।
टॉन्सिल में सूजन होना।
कान के निचले भाग में भी दर्द रहता है।

आप गले में दर्द का उपचार होम्योपैथिक विधि से कर सकते है। इसके लिए आपको चिकित्सक से सलाह लेने के बाद होम्योपैथिक दवाओं का इस्तेमाल करना होगा जिसके बाद आपको इस बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर दिये वीडियो में क्लीक कर पूरी जानकारी ले सकते है।

पेशाब में झाग आना बीमारी का संकेत

लोग पेशाब में झाग आने को नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि पेशाब में झाग आना एक आम बात है। लेकिन अगर पेशाब में झाग या बुलबुले आने लगे तो यह कोई सामान्य बात नहीं है। अगर आपके पेशाब में ऐसी कोई समस्या हो तो इसे नजरअंदाज न करें। पेशाब में झाग या बुलबुले आना व्यक्ति के शरीर में किसी भीतरी गड़बड़ी का संकेत है। इसका साफ कारण है कि आपके शरीर में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। इसके कई कारण हो सकते हैं और इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं। अगर आपके पेशाब में बुलबुले बनना लगातार कई दिनों तक हो रहा है तो ये किसी रोग की वजह से हो सकता है। पेशाब में झाग आना किडनी की किसी खराबी का लक्षण भी हो सकता है इसलिए डॉक्टर को सभी लक्षण जल्द बता देने चाहिए।

विज्ञान की माने तो पेशाब में प्रोटीन आना भी एक बीमारी है जिससे पेशाब में झाग बनने लगता है। अगर आपके पेशाब में लगातार झाग आने के साथ ही ये लक्षण भी दिख रहे हो तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें। पेशाब में झाग आना किस प्रकार की गंभीर बीमारी का संकेत है।

आइये जानते है क्या है ये बीमारियां-

हाथ, पैर, पेट और चेहरे में सूजन का आना।
आपको थकान महसूस होना।
अक्सर भूख न लगना।
जी मिचलाना या फिर उलटी आना।
सोने में दिक्कत होना।
पेशाब मेंं गाज या धुंधला रंग का आना।

पेशाब में झाग आने के कारण-

अक्सर गर्भवती महिला की किडनी बढ़ जाती है जिससे पेशाब में बुलबुले आने लगते है।
डिहाईड्रेशन यानि शरीर में पानी की कमी से भी पेशाब में झाग आने लगता है।
कई बार हम बहुत प्रेशर से या तेजी से पेशाब करते है ऐसे में टॉयलेट में झाग बन जाता है। यह झाग तुरंत ही खत्म हो जाता है। ऐसे में कोई चिंता की बात नहीं है।