पेशाब में झाग आना बीमारी का संकेत
लोग पेशाब में झाग आने को नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि पेशाब में झाग आना एक आम बात है। लेकिन अगर पेशाब में झाग या बुलबुले आने लगे तो यह कोई सामान्य बात नहीं है। अगर आपके पेशाब में ऐसी कोई समस्या हो तो इसे नजरअंदाज न करें। पेशाब में झाग या बुलबुले आना व्यक्ति के शरीर में किसी भीतरी गड़बड़ी का संकेत है। इसका साफ कारण है कि आपके शरीर में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। इसके कई कारण हो सकते हैं और इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं। अगर आपके पेशाब में बुलबुले बनना लगातार कई दिनों तक हो रहा है तो ये किसी रोग की वजह से हो सकता है। पेशाब में झाग आना किडनी की किसी खराबी का लक्षण भी हो सकता है इसलिए डॉक्टर को सभी लक्षण जल्द बता देने चाहिए।
विज्ञान की माने तो पेशाब में प्रोटीन आना भी एक बीमारी है जिससे पेशाब में झाग बनने लगता है। अगर आपके पेशाब में लगातार झाग आने के साथ ही ये लक्षण भी दिख रहे हो तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें। पेशाब में झाग आना किस प्रकार की गंभीर बीमारी का संकेत है।
आइये जानते है क्या है ये बीमारियां-
हाथ, पैर, पेट और चेहरे में सूजन का आना।
आपको थकान महसूस होना।
अक्सर भूख न लगना।
जी मिचलाना या फिर उलटी आना।
सोने में दिक्कत होना।
पेशाब मेंं गाज या धुंधला रंग का आना।
पेशाब में झाग आने के कारण-
अक्सर गर्भवती महिला की किडनी बढ़ जाती है जिससे पेशाब में बुलबुले आने लगते है।
डिहाईड्रेशन यानि शरीर में पानी की कमी से भी पेशाब में झाग आने लगता है।
कई बार हम बहुत प्रेशर से या तेजी से पेशाब करते है ऐसे में टॉयलेट में झाग बन जाता है। यह झाग तुरंत ही खत्म हो जाता है। ऐसे में कोई चिंता की बात नहीं है।

